{"_id":"686f8982b6389263b602fa2f","slug":"video-hamirpur-two-day-dav-cluster-level-athletic-meet-2025-26-concluded-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025- 26 का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025- 26 का हुआ समापन
डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025- 26 का समापन हमीरपुर के अणु सिंथेटिक ग्राउंड पर हुआ। इस अवसर पर क्लस्टर हेड डीएवी भड़ोली के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह राणा , ऑब्जर्वर स्पोर्ट्स मीट सुरेश कुमार शर्मा प्रिंसिपल डीएवी काँगू, प्रिंस ठाकुर प्रिंसिपल डीएवी लड़भड़ोल तथा मेजबान स्कूल डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। एथलीट मीट में अंडर 14 बॉयज, अंडर 17 बॉयज एंड गर्ल्स के नाम रही तो वही अंडर 14 बॉयज, अंडर 17 बॉयज एंड गर्ल्स, अंडर 19 बॉयज एंड गर्ल्स की ओवर आल ट्राफियाँ डीएवी देहरा के छात्रों ने अपने नाम की। समापन समारोह में पहुंचने पर क्लस्टर हेड का कार्यक्रम स्थल का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें शौल टोपी तथा पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों अंडर 14 अंडर 17 अंडर 19 गर्ल्स और बॉयज को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर 14,अंडर 17 तथा अंडर 19 वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर 4×100 रिले रेस, 4×400 रिले रेस के साथ-साथ हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट तथा जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में डीएवी के 10 स्कूलों के 165 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।