{"_id":"6a4b9aeaf519a4676a0891bb","slug":"video-nit-hamirpur-ncc-air-wing-atc-223-training-camp-starts-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर में एनसीसी एयर विंग का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 550 कैडेट ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर में एनसीसी एयर विंग का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 550 कैडेट ले रहे भाग
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एयर विंग का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-223) शुरू हो गया है। 1एचपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी, कुल्लू की ओर से आयोजित यह शिविर 5 से 14 जुलाई तक चलेगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 550 कैडेट और एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं।
शिविर का शुभारंभ 1एचपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी, कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में कैडेटों ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में भाग ले रहे कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, टीम भावना, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच भी है।उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों को भारतीय वायु सेना की कार्यप्रणाली और एनसीसी के मूल सिद्धांतों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ड्रिल, एयरो मॉडलिंग, शस्त्र संचालन, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह गतिविधियां और साहसिक प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि कैडेटों का शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।
इस शिविर में सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के अंतर्गत डिग्री कॉलेज कुल्लू, डिग्री कॉलेज मंडी, एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी मंडी के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जूनियर डिवीजन और जूनियर विंग के तहत कुल्लू, मंडी और शिमला के कई सरकारी एवं निजी स्कूलों के कैडेट भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस शिविर से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और उन्हें भविष्य में रक्षा सेवाओं सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।