{"_id":"6a2bce33da82ace1be0784da","slug":"video-political-reaction-aditya-sharma-death-row-sparks-sharp-attack-on-centre-and-us-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"आदित्य शर्मा मौत मामला: किसान कांग्रेस नेता दीपक शर्मा बोले- डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य शर्मा मौत मामला: किसान कांग्रेस नेता दीपक शर्मा बोले- डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात
Ankesh Dogra
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:45 PM IST
Link Copied
ओमान तट के निकट हुए हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत के मामले में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा ने केंद्र सरकार और अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। जारी बयान में उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। दीपक शर्मा ने कहा कि भारत के तीन नाविकों की मौत हुई है, जिनमें हमीरपुर के आदित्य शर्मा भी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर घटना है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व इस मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि इस घटना को लेकर अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाए जाने चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। किसान कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वह इस मामले में कानूनी राय ले रहे हैं और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। दीपक शर्मा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाया जाए और परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।