{"_id":"6a2bcde3c0b0a27c78066e75","slug":"video-protest-warning-hrtc-employees-threaten-bus-shutdown-over-pending-demands-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मान सिंह बोले- एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मान सिंह बोले- एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:44 PM IST
Link Copied
एचआरटीसी चालक और परिचालक हमीरपुर यूनियन ने मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि 24 तक उनकी मांगों को न माना गया तो वे 25 जून को बसें खड़ी कर देंगे। धरने प्रदर्शन में चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह और परिचालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मान सिंह और प्रीत महेंद्र सिंह ने बताया कि निगम का 12 हजार कर्मचारी दुखी हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह केवल झूठ बोलते हैं। एचआरटीसी कर्मियों से सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। चालक-परिचालकों को 50 हजार रुपये एरियर की किस्त नहीं दी गई। वर्दियां नहीं दी जा रही हैं। ओवरटाइम और मेडिकल बिल भुगतान नहीं किए जा रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। धरने प्रदर्शन कर सोई हुई सरकार और प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले आयोजित गेट मीटिंग में चालक-परिचालकों की मांगों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विनय, पवन, संजीव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।