{"_id":"6a708e818f73b48d14010bd2","slug":"video-preparations-begin-in-barsar-for-the-80th-state-level-independence-day-celebrations-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए बड़सर में तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सोमवार को मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य स्तरीय समारोह से संबंधित प्रबंधों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर का मैदान चिह्नित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से शीघ्र ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी इस मैदान को तैयार करने का कार्य तुरंत आरंभ कर दें। उन्होंने एसडीएम को राज्य स्तरीय समारोह के लिए प्रबंध करने हेतु आयोजन स्थल का ले-आउट प्लान तैयार करने तथा सभी संबंधित विभागों के माध्यम से इसी प्लान के आधार पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, आरटीओ राजीव ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।