{"_id":"6770f27883ad4a6a590b14a6","slug":"video-rangas-jawan-posted-in-dibrugarh-assam-died-body-reached-native-village-on-sunday-last-rites-performed-with-military-honours","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : असम के डिब्रूगढ़ में तैनात रंगस के जवान की मौत, रविवार को पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : असम के डिब्रूगढ़ में तैनात रंगस के जवान की मौत, रविवार को पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पुतडियाल के आदर्श नगर गांव के जवान रिंकू कुमार का असम के डिब्रूगढ़ में बीमारी के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व जवान पेट के संक्रमण से पीड़ित हो गया था। इसके चलते उसे सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही शनिवार सुबह जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं, रविवार को हवलदार रिंकू का शव पैतृक गांव पहुंचा। जहां सेना की दो टुकड़ियों की सलामी के बाद राजकीय एवं सैन्य सामान के साथ हुई अंत्येष्टि हुई। चार वर्षीय बेटे रूणित ने रैल के संभु घाट पर पिंडदान के बाद मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से रिंकू को विदाई दी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार नादौन रोहित कंवर, नादौन थाना प्रभारी निर्मल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।