{"_id":"67e3ec7f4a5afd4a6803c7c9","slug":"video-sai-women-hostel-team-winner-in-tug-of-war-khantvi-runner-up-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रस्साकशी में साईं वुमन हॉस्टल टीम विजेता, खंटवीं उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रस्साकशी में साईं वुमन हॉस्टल टीम विजेता, खंटवीं उपविजेता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमीरपुर विधानसभा कांग्रेस ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में सद्भावना टूर्नामेंट का आयोजन अणु कॉलेज ग्राउंड में किया गया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 6:00 बजे मिनी 11 किमी की मैराथन से हुई। मिनी मैराथन के विजेता महिला वर्ग में क्रमश: कनीजो, ज्योति, शिवाली, साइना, मोनिका व पुरूष वर्ग में आदित्य, आर्यन, मृदंग और अभिषेक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 4100, तृतीय को 3100 और चतुर्थ विजेता को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये प्रदान किया गया। इसके बाद 10:00 बजे के उपरांत कबड्डी के मुकाबले भी खेले गए। साथ के साथ महिलाओं की रस्सा कशी की प्रतियोगिता साईं वुमन हॉस्टल महिला टीम जीत हासिल कर 5100 रुपये का इनाम अपने नाम किया जबकि उपविजेता खटंवी महिला को 4100 रुपये नवाजा गया। तीसरे स्थान पर डुग्घा की टीम रही जिसे 3100 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर पिछले चार सालों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने पूरे प्रदेश के अंदर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत हमीरपुर विधानसभा में खेलों के जरिये मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया है। इस टूर्नामेंट को सद्भावना टूर्नामेंटका नाम दिया गया। जिसकी थीम आओ खेलें, आओ उत्सव मनाएं रखा गया था। इस मौके पर कांग्रेस नेता देवीदास शहंशाह, तेज नाथ, पुरुषोत्तम कालिया ,डॉ रतन चंद डोगरा, मनोहर लाल कानूनगो,डा हर्ष, राकेश शर्मा ,सुरेश गुलरिया, सिकंदर कुमार, रंजीत धीमान, उत्तम चौधरी विवेक कटोच ,निशा कटोच ,कैप्टन रंजीत, सुनील कौशल, अश्विनी कुमार, ,ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी, जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव रोहित कुमार, शुभम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।