{"_id":"66d989b775e4f10b7b03021b","slug":"video-sujanpur-bjps-membership-campaign-started","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुजानपुर में राजेंद्र राणा ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुजानपुर में राजेंद्र राणा ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
सुजानपुर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार को सुजानपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशेष रूप से सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, मंडल महामंत्री अनिल कौशल, लेखराज ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर सहित तमाम मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का कार्यक्रम 2 सितंबर को शुरू हुआ था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के पहले सदस्य बने उसके बाद इसे प्रदेश स्तर पर लागू किया गया। आज इस अभियान को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने साथ कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करें। जो पदाधिकारी इस लक्ष्य को पूरा करता है, उसे मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।