{"_id":"68da5e3e0b79db626d085c8e","slug":"video-two-day-taekwondo-and-yoga-competition-concludes-at-dav-hamirpur-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डीएवी हमीरपुर में दो दिवसीय ताइक्वांडो व योग प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डीएवी हमीरपुर में दो दिवसीय ताइक्वांडो व योग प्रतियोगिता संपन्न
डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो व योग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में सुरेश कुमार शर्मा बतौर पर्यवेक्षकए सुनील ठाकुर, संजय कुमार, लता ठाकुर बतौर स्थल प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए।डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का ब्यौरा प्रस्तुत कर विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-19 छात्र वर्ग की 51-55 किलो भारवर्ग में आरुष जसवाल क्लस्टर पांच ने स्वर्ण पदक,अंडर-19 छात्रा 46 किलो से कम भार वर्ग में पलक शर्मा क्लस्टर पांच, 44-46 भार वर्ग में क्लस्टर पांच की ही अलीशा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 के 49-52 भारवर्ग में क्लस्टर तीन की युविका और 52-55 भारवर्ग में अराध्या पंडित क्लस्टर तीन ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 छात्र ताइक्वांडो 17-21 भार वर्ग में क्लस्टर तीन के रीजनल, अंडर 14 छात्रा 20-22 भार वर्ग में क्लस्टर पांच की ऋषिका कुमारी,अंडर-19 छात्र योग में क्लस्टर पांच, अंडर 19 छात्रा योग में क्लस्टर दो, अंडर-17 छात्रा योग में क्लस्टर पांच, अंडर-17 योग में क्लस्टर पांच,अंडर-14 छात्र योग में क्लस्टर पांचअंडर-14 छात्रा योग में क्लस्टर छह ने समूह योग में स्वर्ण पदक जीते। ताइक्वांडो की ओवरऑल छात्र ट्रॉफी क्लस्टर तीन मंडी तथा ओवरऑल छात्रा वर्ग की ट्रॉफी क्लस्टर पांच हमीरपुर को रही।दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ क्लस्टरों के 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ।प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय डीएवी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।