{"_id":"67af23b6d91a32ae8b0a7807","slug":"video-virbhadra-singh-foundation-plaque-uprooted-to-put-up-poster-of-workers-welfare-board","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीपल के पेड़ के नीचे मिली वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीपल के पेड़ के नीचे मिली वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका, उठे सवाल
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय का पोस्टर लगाने के लिए डांगक्वाली चौक हमीरपुर में कृषि विभाग के विक्रय केंद्र के बोर्ड को हटा दिया गया। खास बात यह है कि हटाए गए बोर्ड को जहां पीपल के पेड़ के साथ रखा गया था वहीं पर वर्ष 1996 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम की शिलान्यास पटि्टका भी रखी थी। ऐसे में अब कृषि विभाग के बोर्ड के बजाय यह शिलान्यास पटि्टका चर्चा में आ गई है। शिलान्यास पट्टिका कहां लगी थी, कैसे हटी और पेड़ के पास कैसे पहुंच गई, इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। इस, बीच कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने मामले की जांच कराने की पैरवी की है। बताया जा रहा है कि मामले का पता चलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विरोध जताया है। उनका तर्क है कि विक्रय केंद्र का बोर्ड हटाने से पहले विभाग से पूछा ही नहीं गया। बता दें कि हमीरपुर मुख्यालय में बीडीओ कार्यालय के समीप कामगार कल्याण बोर्ड का प्रदेश स्तरीय कार्यालय खोला जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 1996 में पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से बने भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इस भवन में पंचायत समिति ने किराये पर दो दुकानें कृषि विभाग को दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।