Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : As soon as the mayor's ticket was announced in Hisar, drums were played and sweets were distributed at Praveen Popli's house
{"_id":"67af21a6db9d0c406c045708","slug":"video-as-soon-as-the-mayors-ticket-was-announced-in-hisar-drums-were-played-and-sweets-were-distributed-at-praveen-poplis-house","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में मेयर की टिकट घोषित होते ही प्रवीण पोपली के घर पर बजे ढोल, बटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में मेयर की टिकट घोषित होते ही प्रवीण पोपली के घर पर बजे ढोल, बटी मिठाइयां
भारतीय जनता पार्टी की मेयर की टिकट की सूची जारी होते ही हिसार में प्रवीण पोपली के आवास पर ढ़ोल बजा कर खुशी जाहिर की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए फैसले का स्वागत किया।
समर्थकों ने फूल माला पहना कर प्रवीण पोपली का स्वागत किया।
भाजपा की ओर से सूची जारी होने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि पंजाबी समाज से आने वाले प्रवीण पोपली फिलहाल पार्टी में जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। हिसार में अग्रवाल समाज से विधायक बनने के बाद मेयर की टिकट के लिए पंजाबी समाज के व्यक्ति को ही प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हिसार से मेयर की टिकट को लेकर शकुंतला राजलीवाला भी प्रयास कर रही थी। उनके लिए पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल उनके लिए प्रयास कर रही थीं। हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने उनके नाम पर आपत्ति दर्ज कराई थी। डॉ. कमल गुप्ता पार्टी के किसी समर्पित कार्यकर्ता के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।