{"_id":"67af2a8ab6a6edee880bcb46","slug":"video-ramanagara-ma-sharathathhalo-na-palvama-ka-shahatha-ka-kaya-namana-valtaina-da-para-kae-ramall-ka-tharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रामनगरी में श्रद्धालुओं ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वैलेंटाइन डे पर किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रामनगरी में श्रद्धालुओं ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वैलेंटाइन डे पर किए रामलला के दर्शन
असम से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या पहुंचा। रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु वैलेंटाइन डे मनाने के लिए शहर के गुलाबबाड़ी पहुंचे। गुलाबबाड़ी में श्रद्धालुओं ने वैलेंटाइन डे मनाने के साथ ब्लैक डे के मौके पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। श्रद्धालुओं ने गुलाबबाड़ी में जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
असम की महिला श्रद्धालु ने बताया कि वे सभी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंची थी। इसके बाद रामलला के दर्शन की इच्छा हुई तो अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या में इच्छा के अनुरूप भव्य रूप से रामलला के दर्शन हुए और फिर मन में आया कि किसी पार्क में चलकर वैलेंटाइन डे का भी आनंद लिया जाए। इसके साथ ही पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
इस दौरान अयोध्या में व्यवस्थाओं को लेकर असम के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में अच्छी व्यवस्था की है। कहीं भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सुगमता पूर्वक रामलला के दर्शन हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।