{"_id":"67aeda66139cb51cf4087b2a","slug":"video-entrepreneurs-put-forth-their-problems-in-amar-ujala-samvad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 40 साल से मूलभूत सुविधाएं मिलने के इंतजार में उद्यमी, अमर उजाला संवाद में रखी अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 40 साल से मूलभूत सुविधाएं मिलने के इंतजार में उद्यमी, अमर उजाला संवाद में रखी अपनी समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:23 AM IST
Link Copied
औद्योगिक सेक्टर साइट-बी के उद्यमी 40 वर्ष से मूलभूत सुविधाएं मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सेक्टर का जी ब्लॉक दो भाग में बंटा हुआ है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए 3 से 5 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय भी काफी बर्बाद होता है। जाम की समस्या भी आम हो चुकी है। सेक्टर के चारों तरफ की सड़कों पर जाम लगता है। नाली चोक है और सीवर लाइन नहीं हैं। अतिक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।