{"_id":"67aed8b5b45b935a0c0ab2ef","slug":"video-nipun-fair-was-organized-under-nipun-haryana-mission","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कराया गया निपुण मेला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कराया गया निपुण मेला का आयोजन
एस आर एफ फाउंडेशन के द्वारा टपकन स्कूल के प्रांगण में निपुण मेला का आयोजन कराया गया। जिसमें 19 गांव के 42 स्कूलों के 500 बच्चों तथा 75 अध्यापकों, 10 सरपंच, एसएमसी चेयरमैन 10 व 50 सामुदायिक मेंबर ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के द्वारा 20 टी एल एम स्टॉल लगाई गई। जिसमें निपुण गतिविधियों को सुचारू रुप से संचालन करने के लिए विभिन्न टीचिंग लर्निंग मेटेरियल, मॉडल तथा गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अध्यापकों ने नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में कक्षा में नवाचार के लिए शिक्षकों को स्कूल में बेहतर कार्य करने वाले मुख्याध्यापक को स्कूल में सहयोग प्रदान करने वाले सरपंचों तथा एसएमसी सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बेहतर स्टॉल लगाने वाले अध्यापकों तथा विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।