{"_id":"67af1abd98f3d551480fe303","slug":"video-family-created-ruckus-accusing-the-police-of-negligence-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में मुकदमे की विवेचना में लापरवाही का आरोप, परिवार ने पुलिस कार्यालय पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में मुकदमे की विवेचना में लापरवाही का आरोप, परिवार ने पुलिस कार्यालय पर किया हंगामा
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव रसमना निवासी अजीत सिंह ने वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के गेट पर हंगामा किया। एसपी ने मामले की जांच सीओ तिलहर ज्योति यादव को सौंपी है। शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे अजीत सिंह अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय गेट पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि वर्ष 2022 में पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ था। उनके मुकदमे में खुटार पुलिस ने खेल कर दिया। सूचना पर सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को एसपी राजेश एस. के पास लेकर गए। एसपी ने मामले की जांच सीओ तिलहर से कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।