{"_id":"67af27f5a66d25ea940c60e2","slug":"video-looting-of-18-kg-of-cash-from-a-grocery-store-in-ghaziabad-mistaking-it-for-cash","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजियाबाद में किराना स्टोर से 18 किलो की बहीखाते को कैश समझकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजियाबाद में किराना स्टोर से 18 किलो की बहीखाते को कैश समझकर की लूटपाट
गाजियाबाद के मुरादनगर में किराना स्टोर मालिक और उनके मुंशी पर फायरिंग करके लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। लूट की रकम 8.50 नहीं, बल्कि 2800 रुपये थी। पुलिस ने बदमाशों से लूट के 690 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने बदमाश शाहरुख (25) अभिषेक जाटव (25) और नदीम (25) निवासी टीला सहबाजपुर थाना लोनी बार्डर और शिवांश निवासी हर्ष विहार व मूल निवासी ऊंचा मोहल्ला कसेरुखेड़ा जनपद मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि हरीश उर्फ विशाल (23) निवासी कृष्णा विहार थाना लोनी बार्डर ने मुठभेड़ के दौरान खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। चार घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने लाखों का कैश समझकर 18 किलो के तीन बहीखाते लूटकर ले गए। बदमाशों ने गल्ले से 2800 रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट के 690 रुपये बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।