सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth present innovative ideas at National Startup Summit

राष्ट्रीय स्टार्टअप सम्मेलन में युवाओं ने पेश किए नवाचार के विचार, 14 स्टार्टअप को मिली इग्निशन ग्रांट

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:52 PM IST
Youth present innovative ideas at National Startup Summit
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन संस्थान के इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से उत्तिष्ठति फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। यह फाउंडेशन एनआईटी हमीरपुर की सेक्शन-8 कंपनी है, जिसे भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने किया। उद्घाटन सत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डीएसटी आईटीबीआई कार्यक्रम के तहत 14 स्टार्टअप परियोजनाओं को इग्निशन ग्रांट प्रदान की गई। ये स्टार्टअप उत्पाद विकास के विभिन्न चरणों में कार्य कर रहे हैं, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत उद्यम महिला नेतृत्व में संचालित हो रहे हैं। सत्र की अध्यक्षता एनआईटी हमीरपुर की डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) व रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने की। इस दौरान देशभर से आए विशेषज्ञों के पैनल ने स्टार्टअप से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। इंक्यूबेशन सेंटर की प्रभारी डॉ. पामिता अवस्थी ने बताया कि सम्मेलन के विषयगत क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप तय किए गए हैं। सम्मेलन में कृषि प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष एवं रक्षा नवाचार, गहन तकनीक तथा उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े स्टार्टअप विचारों को मंच प्रदान किया गया। उन्होंने महिला उद्यमियों को भी आगे आकर स्वतंत्र उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि इंक्यूबेशन सेंटर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार की भावना को बढ़ावा देना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। सम्मेलन के दौरान स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 20 टीमों के करीब 50 प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यवहार्यता, समस्या के समाधान की उपयोगिता, स्पष्ट दृष्टिकोण और नवाचार के आधार पर किया गया। सर्वश्रेष्ठ विचारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएसआईआर सीएसआईओ चंडीगढ़ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ की सहायक प्रोफेसर डॉ. गरिमा सैनी, एनआईटी हमीरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा तथा भारत फ्लो एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं सह संस्थापक प्रणब नारायण झा सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के एंटी-करप्शन सेल ने फगवाड़ा में मनाया महिला दिवस

09 Mar 2026

करनाल: पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक: कृषि मंत्री

09 Mar 2026

Kinnaur: ऐतिहासिक राउलाने देखने देशभर से पहुंचे हजारों पर्यटक, ब्लॉगर, रिसर्च स्कॉलर

09 Mar 2026

22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस पर होगा कार्यक्रम...

09 Mar 2026

Video: भारत की जीत पर देर रात शिमला में जश्न, फूटे पटाखे, चली आतिशबाजी

09 Mar 2026
विज्ञापन

विश्व कप 2026 भारत की झोली में, पटेल नगर में दिखा जीत का उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी

09 Mar 2026

VIDEO: पुराने लखनऊ स्थित मस्जिद ए कूफा से 19वीं रमजान पर निकाला गया ग्लीम का जुलूस

09 Mar 2026
विज्ञापन

मुरादनगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी

09 Mar 2026

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- मुख्यमंत्री के सिरमौर दौरे पर जो उम्मीदें थी, वह रह गई अधूरी

09 Mar 2026

VIDEO: विश्वकप में भारत की जीत पर चंदौली में युवाओं ने की आतिशबाजी

09 Mar 2026

फगवाड़ा के गांव सपरोड़ में गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम और म्यूजिक एकेडमी का वार्षिक समागम सम्पन्न

09 Mar 2026

T20 World Cup: विश्व कप 2026 भारत की झोली में, टीम इंडिया की शानदार जीत, गौरेला पेंड्रा मरवाही में जश्न

जालंधर में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मना जश्न

09 Mar 2026

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में सालाना डॉग शो का आयोजन

09 Mar 2026

लुधियाना में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न

09 Mar 2026

जीरा में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Bengal Protocol Row: 'इस सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा

09 Mar 2026

फिरोजपुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

T20 World Cup: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, छत्तीसगढ़ में जीत का जश्न, आतिशबाजी

09 Mar 2026

Ajmer News: भारत की ऐतिहासिक जीत पर अजमेर में जश्न, गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी और नाच-गाने से मनाई खुशी

09 Mar 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर झूमा चंडीगढ़

09 Mar 2026

Ujjain News: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

09 Mar 2026

T20 World Cup: झांसी में जीत का जश्न, होली के बाद मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

09 Mar 2026

Budaun News : टीम इंडिया की जीत पर युवाओं ने मनाया जश्न, लहराया तिरंगा

09 Mar 2026

T20 WC: टीम इंडिया की जीत पर जश्न में झूमे बरेलीवासी, जमकर की आतिशबाजी; देखें वीडियो

09 Mar 2026

Mussoorie: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मसूरी में ऐसे मना जश्न

08 Mar 2026

उन्नाव: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दिखा क्रिकेट प्रेमियों का जुनून, खूब हुई आतिशबाजी

08 Mar 2026

भीतरगांव: टी20 विश्व कप जीतने के बाद आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान

08 Mar 2026

फतेहाबाद में भारत की जीत पर जश्न

08 Mar 2026

भारत की टी-20 विश्वकप जीत पर कानपुर में मना जश्न

08 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed