{"_id":"67f8cb2b112c8541e30d047c","slug":"video-flood-of-faith-in-shaktipeeth-jwalamukhi-temple-amidst-the-rain-showers-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बारिश की फुहारों के बीच शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बारिश की फुहारों के बीच शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आस्था का सैलाब
नवरात्रों के समापन के बाद आई चतुर्दशी पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। आज बारिश के खुशनुमा मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता ज्वाला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इसके चलते बीते कुछ दिनों से मंदिर में नवरात्रों जैसी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को गूंजा दिया। मंदिर के पुजारी एवं विन्यास समिति के सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि आज की चतुर्दशी पर बारिश के बीच श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही है। मंदिर परिसर में नवरात्रों जैसा माहौल बना हुआ है। कल्लू भगत की परंपरागत हरियाणा की टोलियां भी यहां पधारी हुई है। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था सख्त है और श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। संपूर्ण क्षेत्र में मेला जैसा वातावरण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।