{"_id":"66040d18acfb3438f602c7c1","slug":"video-rakesh-chaudhary-resigns-from-bjp-says-he-betrayed-workers-by-giving-ticket-to-congress-rebel","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्मशाला से पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, समर्थकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्मशाला से पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भाजपा से दिया इस्तीफा, समर्थकों ने की नारेबाजी
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री से 2022 में भाजपा टिकट से चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार शाम को योल में भाजपा मंडल कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राकेश चौधरी ने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। राकेश चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उनसे पूछे बगैर कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा को धर्मशाला भाजपा का टिकट देकर उनसे व कार्यकताओं से धोखा किया है। जब धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में आपसी फूट थी तब उन्होंने इस सीट से सुधीर शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन अब उन्हें मक्खी की तरह निकाला दिया गया। इससे उनके समथकों में भारी रोष है। राकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनके संर्पक में है। यदि कांग्रेस टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे अन्यथा निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेज दिया है । राकेश चौधरी ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया । इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।