Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
SP Kulbhushan Verma stated: "The fight against drugs will be successful only when every section of society understands its responsibility."
{"_id":"69bd3b7c61ed70da58024d78","slug":"video-sp-kulbhushan-verma-stated-the-fight-against-drugs-will-be-successful-only-when-every-section-of-society-understands-its-responsibility-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: एसपी कुलभूषण वर्मा बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: एसपी कुलभूषण वर्मा बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे
पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना रैहन की ग्राम पंचायत बतराहन में शुक्रवार को नशा निवारण कमेटी की ओर से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने का काम किया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की। इस अवसर दौरान डीएसपी चंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पठानिया, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पटवारी रजत कुमार, पंचायत सचिव विजय कुमार, फार्मासिस्ट तरुण धीमान, पंचायत समिति सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा, वार्ड सदस्य अभिषेक धीमान, आशा वर्कर लक्ष्मी देवी, आंगनबाड़ी सदस्य अंजू देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी खोखला करता है। ऐसे में इसे जड़ से खत्म करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है । पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे और आगे आए। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।