{"_id":"69abd85ba398d0a8bf03a61d","slug":"video-ta-20-vashava-kapa-fainal-sa-pahal-shakatapatha-javalmakha-mathara-ma-haaa-vashashha-havana-yajania-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में हुआ विशेष हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में हुआ विशेष हवन यज्ञ
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता और टी-20 विश्व कप फाइनल में जीत की कामना को लेकर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के पुजारी वर्ग के साथ स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने भी भाग लेकर टीम इंडिया के लिए माता ज्वाला से आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी वर्ग ने विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया । माता ज्वाला के समक्ष प्रार्थना की कि भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करे और विश्व कप अपने नाम कर देश का नाम रोशन करे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम बेहतरीन फॉर्म में है और पूरे देश को उम्मीद है कि टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ आज मंदिर में हवन यज्ञ किया गया, ताकि माता ज्वाला का आशीर्वाद टीम के साथ बना रहे और खिलाड़ी मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी माता ज्वाला से प्रार्थना की कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर विश्व कप ट्रॉफी भारत लेकर आए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।