{"_id":"67ef7b172b9c56e02600dd4f","slug":"video-sham-e-ghazal-program-organized-on-the-birth-anniversary-of-late-lalchand-prathi-in-kullu-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू में स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी जयंती पर शाम ए गजल कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू में स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी जयंती पर शाम ए गजल कार्यक्रम आयोजित
स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी की 109वीं जयंती के मौके पर जिला मुख्यालय कुल्लू के सूत्रधार भवन सभागार में श्याम ए गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूत्रधार कला संगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शाम ए गजल कार्यक्रम आयोजन की सरहाना की। जबकि इस कार्यक्रम में हरियाणा से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय गजल गायक सुधीर शर्मा ने एक से बढ़कर एक गजल पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भी उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।