{"_id":"69ac056e21557e4f5307d9dc","slug":"video-balh-demand-for-a-comprehensive-law-against-the-increasing-drug-addiction-among-youth-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बल्ह: युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ समग्र कानून बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ह: युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ समग्र कानून बनाने की मांग
प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति बल्ह ने इसके विरुद्ध समग्र, ठोस एवं व्यापक कानून बनाने की मांग उठाई है। इसी कड़ी में शनिवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बल्ह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पहले रैली भी निकाली गई। शनिवार को समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं में नशीले पदार्थों का बढ़ता इस्तेमाल केवल युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिरता और राज्य के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का दृष्टिकोण मुख्य रूप से नशे की आपूर्ति कम करने पर केंद्रित है। समिति की उपाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि नशे के कारण ओवरडोज से होने वाली मौतों में वृद्धि, उपचार सेवाओं की कमी तथा नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के अपराधीकरण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संकट से निपटने के लिए राज्य स्तर पर एक मिशन और समर्पित समन्वय एवं क्रियान्वयन सेल की स्थापना की जानी चाहिए। पूर्व राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस गंभीर और ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएं तथा नशे से उत्पन्न संकट के समाधान के लिए तत्काल नीतिगत कदम उठाते हुए समग्र और ठोस कानून बनाने की पहल करें। इस अवसर पर समिति के सचिव नंद लाल शर्मा, सदस्य कांता शर्मा, मीना देवी, चंपा, ब्रेस्ती, पूर्व प्रधान जसवंत कौर व अन्य मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।