{"_id":"69f1efb6c09627d87501ced4","slug":"video-bhim-singh-becomes-president-of-the-jogindernagar-co-operative-society-kahan-singh-vice-president-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भीम सिंह बने द जोगिंद्रनगर को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष, काहन सिंह उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भीम सिंह बने द जोगिंद्रनगर को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष, काहन सिंह उपाध्यक्ष
द जोगिंद्रनगर उप मंडलीय सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से भीम सिंह ठाकुर को सोसायटी का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि काहन सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। सोसायटी के इस चुनाव में पांच अलग-अलग जोन से चुनकर आए निदेशकों ने भाग लिया। इस निदेशक मंडल में मुख्य रूप से जगमोहन सिंह ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, काहन सिंह ठाकुर, होशियार सिंह और भीम सिंह ठाकुर शामिल थे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी के गठन पर मुहर लगाई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद भीम सिंह ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी निदेशकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि सोसायटी को विकास के पथ पर और आगे ले जाने के लिए जल्द ही एक नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। हमारा लक्ष्य सोसायटी के माध्यम से उपभोक्ताओं और सदस्यों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।