सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buddhi Singh Thakur said that strengthening the dairy sector has increased the income of cattle farmers

Mandi: बुद्धि सिंह ठाकुर बोले- डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने से बढ़ी पशुपालकों की आय

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:13 PM IST
Buddhi Singh Thakur said that strengthening the dairy sector has increased the income of cattle farmers
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ (मिल्क फेडरेशन) के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में एक दिवसीय दूध उत्पादक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की सहकारी दुग्ध सोसायटियों से जुड़े सैकड़ों किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुशल नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दूध के समर्थन मूल्य में कई गुणा बढ़ोतरी की है, जिससे पशुपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि गांव की महिला को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के माध्यम से 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की सुनिश्चित आय हो और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिल्क फेडरेशन के माध्यम से दूध उत्पादकों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और डेयरी व्यवसाय को आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार मिल्क फेडरेशन के माध्यम से प्रदेश में छह नए मिल्क प्लांट स्थापित करेगी। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन प्लांटों से प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला में एक बड़े मिल्क प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिससे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा लगभग 35.35 करोड़ रुपये की लागत से नाहन और नालागढ़ में भी मिल्क प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने नाचन क्षेत्र के पशुपालको की बढ़ती मांग के अनुसार चिलिंग सेंटर खोलने के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए कहा और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही चिलिंग सेंटर खोल दिया जाएगा, ताकि पशु पालकों को घरद्वार पर लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि मंडी का दूध अब शिमला में भी बिकने लगा है, यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रोहड़ू, हमीरपुर, ऊना और मौहल में मिल्क चिलिंग प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों से एकत्रित दूध को सुरक्षित रूप से संग्रहित और प्रसंस्कृत किया जा सके। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बोर्ड के उत्तर क्षेत्रीय प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र (एनआरडीटीसी) जालंधर से आए विशेषज्ञों ने दूध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक डेयरी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर गोहर से नवनियुक्त हिमाचल मिल्क फेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अमृत पाल, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के एनआरडीटीसी जालंधर से डॉ. सत्यपाल कुरिये (प्रिंसिपल) तथा डॉ. दामिनी आर्य (साइंटिस्ट), मिल्क फेडरेशन प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा, पीआई इंचार्ज लाभ सिंह ठाकुर, विभागीय प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय दूध उत्पादक और पशुपालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ में मुफ्त हेल्थ कैंप का आयोजन

10 Mar 2026

रायबरेली में फंदे से लटका मिला बैनामा लेखक के बेटे का शव

10 Mar 2026

सिरसा में अलसुबह छाई धुंध, दिन में तपसी

10 Mar 2026

शीतला सप्तमी को शीतला माता के मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

10 Mar 2026

रायबरेली में मौसम का बदला मिजाज सेहत के साथ खेती पर डाल रहा प्रभाव

10 Mar 2026
विज्ञापन

अमृतसर में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

10 Mar 2026

कुरुक्षेत्र में फिर बदला मौसम, छाया घना कोहरा

10 Mar 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बासडे पर्व को लेकर शीतला माता मंदिर में उमड़ी भीड़

10 Mar 2026

चित्रकूट: अचानक बदला मौसम का मिजाज, मार्च में दिखा दिसंबर जैसा मंजर; घने कोहरे के कारण थमी रफ्तार

10 Mar 2026

अमृतसर में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 58 वाहन बरामद

10 Mar 2026

Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी अभिनेत्री कनिका मान, बोलीं– शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव

10 Mar 2026

फर्रुखाबाद: मार्च में दिसंबर जैसा कोहरा, लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए वाहन चालक

10 Mar 2026

लखनऊ में घर में घुसकर दिव्यांग मां-बेटे की हत्या

10 Mar 2026

VIDEO: मार्च में कोहरे जैसी धुंध, सड़क पर कुछ भी नहीं दिखा; लोग बोले- क्या युद्ध का धुआं पहुंचा?

10 Mar 2026

कानपुर: घने कोहरे की चादर में लिपटा बिल्हौर क्षेत्र, हेडलाइट जलाकर चले वाहन

10 Mar 2026

कानपुर: अचानक मौसम ने ली करवट, घनी धुंध से थमी रफ्तार, हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन

10 Mar 2026

बासोडे पर्व पर टोहाना के शीतला माता मंदिर में उमड़ी भीड़

10 Mar 2026

कानपुर: फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह, फूलों की होली खेली

10 Mar 2026

Fire in Harda: हरदा में भीषण आग का कहर, 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख; तेज हवा बनी आफत

10 Mar 2026

Ujjain: त्रिपुंड और चंद्रमा से हुआ महाकाल का दिव्य श्रृंगार, सुबह चार बजे खुला पट; हजारों भक्तों ने किए दर्शन

10 Mar 2026

झांसी: फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण का खुलासा, कार समेत चार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम

09 Mar 2026

नोएडा में सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में वार्षिक ग्रेजुएशन डिजाइन शो ‘सत्यम्स तृप्तिक’ का आयोजन

09 Mar 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में असमंजस की स्थिति

09 Mar 2026

झांसी में बीकेडी पर उपद्रव करने के केस में आरोपी छात्र नेता दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक वाजपेई

09 Mar 2026

गुरुग्राम में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार ढही, सात मजदूरों की मौत

09 Mar 2026

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरी किशोरी, ऊपर से गुजर गया पहिया; खून से सनी लाश को देख कांप गया कलेजा

09 Mar 2026

शराब की दुकान से लाखों की चोरी, VIDEO

09 Mar 2026

वर्षों से फटी पाइपलाइन, बह रहा हजारों लीटर पानी; VIDEO

09 Mar 2026

VIDEO: एसडीएम की गाड़ी के आगे लेटा परिवार, अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने से तीन घंटे हंगामा; अफसरों के फूले हाथ-पांव

09 Mar 2026

टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर हाथरस में जश्न

09 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed