{"_id":"69b0066101d77a53ba03d569","slug":"video-pratap-thakur-said-congress-misled-the-people-of-the-state-by-calling-a-millionaire-a-common-worker-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रताप ठाकुर बोले- करोड़पति को आम कार्यकर्ता बताकर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को किया गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप ठाकुर बोले- करोड़पति को आम कार्यकर्ता बताकर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को किया गुमराह
भाजपा के प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर और प्रताप ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पर राज्यसभा सीट को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया, उसे बार-बार आम कार्यकर्ता और गरीब परिवार से जुड़ा व्यक्ति बताकर प्रचारित किया गया, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। भाजपा प्रवक्ताओं सुरेंद्र ठाकुर और प्रताप ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए अनुराग शर्मा करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन टिकट के समय कांग्रेस नेताओं ने उन्हें एक साधारण और आम कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया। इससे कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के शपथपत्र में लगभग 230 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सामने आई है और वर्तमान सरकार में उनके पास करोड़ों रुपये के सरकारी ठेके भी बताए जा रहे हैं। यदि यही आम कार्यकर्ता की परिभाषा है, तो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं को ऐसा अवसर क्यों नहीं मिला, यह सवाल भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा जिला प्रवक्ताओं सुरेंद्र ठाकुर और प्रताप ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिखाने के लिए कुछ और कहती है और करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट को लेकर सामने आए तथ्यों ने कांग्रेस की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।