{"_id":"688882dfd71902c6310926eb","slug":"video-heavy-rain-wreaks-havoc-in-dharampur-landslide-on-government-offices-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में भारी बारिश का कहर, सरकारी कार्यालयों पर भूस्खलन, पांच गाड़ियां मलबे में दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में भारी बारिश का कहर, सरकारी कार्यालयों पर भूस्खलन, पांच गाड़ियां मलबे में दबीं
धर्मपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। एनएच 3 जालंलर-मंडी9अटारी वायां धर्मपुर को डबललेन करने का कार्य चला हुआ और सड़क की कटाई से निकली मिट्टी को जगह-जगह फेंकी गई मिट्टी अब कहर बरपा रही है। रात को भारी बारिश के कारण लोनिवि के कार्यालय के ऊपर बनाल नाले में भूस्खलन से लोनिवि मंडल कार्यालय, अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सब डिविजन कार्यालय को भारी नुकसान हुआ। रात्रि सेवाएं दे रहे कर्मचारियों विजय कुमार, देशराज व ओंकार ने बताया की सुबह करीब 3:00 बजे भारी बारिश हो रही थी और उस समय वहां से गुजरने वाले नाले का पानी पूरी तरह रुका हुआ था। इससे वह सचेत हो गए और कुछ समय बाद देखते ही देखते वहां मलबा आना शुरू हो गया। मोबाइल की रोशन से सभी उभक गांव की ओर भागे लेकिन जब उन्हें याद आई कि कार्यालय अधीक्षक पवन रणाैत व उसका परिवार रह गया है तो दौड़कर वापस पंहुचे और परिवार को बाहर निकाला और कंधे पर उठाकर सुरक्षित जगह पंहुचाया। उन्होंने बताया की अगर थोड़ी भी देर हो जाती पूरा परिवार मलबे की चपेट में आकर खत्म भी हो सकता था। वहीं कार्यालय परिसर में पांच गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। वहीं पुराना धर्मपुर में बलवंत शर्मा के स्टोर को भारी नुकसान हुआ। रात को भ्रैंड नाला भी पूरे उफान पर था और यहां नाले के किनारे वाले लोगों ने रात तहसील कार्यालय सहित सुरक्षित जगह गुजारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।