Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Kisan Sabha submitted memorandum on irregularities in milk procurement and demand for opening of Bhekhali road.
{"_id":"6a2bde87291e0ae35403db68","slug":"video-kisan-sabha-submitted-memorandum-on-irregularities-in-milk-procurement-and-demand-for-opening-of-bhekhali-road-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालीचौकी: दूध खरीद में अनियमितताओं और भेखली सड़क खोलने की मांग, किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीचौकी: दूध खरीद में अनियमितताओं और भेखली सड़क खोलने की मांग, किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
हिमाचल किसान सभा की स्थानीय इकाई बालीचौकी ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बालीचौकी और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने क्षेत्र में दूध खरीद में कथित अनियमितताओं को बंद करने, पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा भेखली सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। किसान सभा का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सहकारी दूध उत्पादक संघ की ओर से क्षेत्र में दूध खरीद नियमित रूप से नहीं की जा रही है। कभी भी दूध खरीद बंद कर दिए जाने से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभा ने मांग की कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य दिया जाए, प्रतिदिन दूध खरीद सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले भुगतान किया जाए। वहीं किसान सभा ने भेखली सड़क को तत्काल खोलने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत प्रधान इंद्र सिंह, वार्ड सदस्य टेक सिंह, किसान सभा प्रधान महेंद्र सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार तथा गेवराम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।