{"_id":"6a2bd900d706ec19db0ddea3","slug":"video-mandi-traders-relieved-as-patch-work-begins-in-jogindernagar-demand-for-maintaining-quality-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंदरनगर में शुरू हुए पैच वर्क से व्यापारियों को राहत, गुणवत्ता बनाए रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंदरनगर में शुरू हुए पैच वर्क से व्यापारियों को राहत, गुणवत्ता बनाए रखने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:31 PM IST
Link Copied
जोगिंदरनगर शहर की खस्ताहाल सड़कों और लंबे समय से लंबित पैच वर्क को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। शहर में सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर एनएसी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने की भी मांग की है। एनएसी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन जोगिंदरनगर के प्रधान गुरु शरण परमार ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई थी। टूटी सड़कों, गड्ढों और धूल के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही थी, बल्कि स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अब सड़क मरम्मत और पैच वर्क का काम शुरू होना राहत देने वाला कदम है, लेकिन यह कार्य काफी पहले शुरू हो जाना चाहिए था। त्योहारों और व्यस्त कारोबारी दिनों में खराब सड़कों के कारण ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा। गुरु शरण परमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पैच वर्क केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। उन्होंने कहा कि कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के हाल ही में हुए तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन जोगिंदरनगर जैसी महत्वपूर्ण डिवीजन में ऐसे अधिकारियों की तैनाती होनी चाहिए जो स्थानीय समस्याओं को समझें और फाइलों में मामलों को लंबित रखने के बजाय धरातल पर काम करवाने को प्राथमिकता दें। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि सड़क मरम्मत कार्य जल्द पूरा होगा और शहरवासियों तथा कारोबारियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।