Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi A mini-employment fair was organized in Mandi, where hundreds of unemployed youths arrived in search of jobs
{"_id":"69c268f4da366e62150d0eae","slug":"video-mandi-a-mini-employment-fair-was-organized-in-mandi-where-hundreds-of-unemployed-youths-arrived-in-search-of-jobs-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी में सजा लघु रोजगार मेला, सैकड़ों बेरोजगार युवा पहुंचे नौकरी की तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी में सजा लघु रोजगार मेला, सैकड़ों बेरोजगार युवा पहुंचे नौकरी की तलाश में
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:05 PM IST
Link Copied
जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी में आज लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में पूरे प्रदेश भर से सैकड़ों युवाओं ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। इस मौके पर में देश व प्रदेश की 5 निजी क्षेत्र की नामी नियोक्ता कंपनियां विभिन्न श्रेणी के 150 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार लेने पहुंची है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौधरी ने बताया कि इस रोजगार में दोपहर तक 250 युवाओं का पंजीकरण करवा चुके है। इस साक्षात्कार में विभिन्न श्रेणी के पदों के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले रहें हैं। इस मेले में आईटीआई डिप्लोमा धारकों से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री धारकों ने अपनी रुचि दिखाई है। जिनमें से अब तक 50 युवाओं को मौके पर ही ज्वानिंग लेटर भी प्रदान किए जा चुके हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक के पदों के लिए तीन चरणों में साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसकी अभी छंटनी प्रक्रिया जारी है, आने वाले समय में लिखित और मौखिक साक्षात्कार प्रक्रिया की रूपरेखा आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी समय-समय पर इसी तरह जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले सजते रहेंगे, जिसका बेरोजगार युवा आने वाले समय में निश्चित रूप से भरपूर लाभ उठाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।