{"_id":"6a0037f5db790d854f088489","slug":"video-mandi-a-special-conjunction-marks-this-years-shani-jayanti-chhoti-kashi-shani-dham-adorned-in-grand-style-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनि धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनि धाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 10 May 2026 01:17 PM IST
Link Copied
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटी काशी मंडी के खलियार स्थित शनिधाम में शनि जयंती पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन 12 मई से शुरू हो जाएंगे जो 16 मई तक जारी रहेंगे। इस बार शनि जयंती शनिवार को ही आ रही है जिसे शनैचरी अमावस्या भी कहा जाता है। शनि जयंती पर यह दुर्लभ संयोग बनने से इस बार की शनि जयंती खास मानी जा रही है। यही कारण है कि शनि मंदिर में इस खास अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। शनि की दशा से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष हवन पाठ और तुलादान आदि की भी मंदिर में उचित व्यवस्था की गई है जिसके लिए लोगों को मंदिर कमेटी से संपर्क करना होगा। शनि मंदिर कमेटी द्वारा 12 से 16 मई तक रोजाना सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जप पाठ, शाम 3 से साढ़े 6 बजे तक सुंदर कांड पाठ और उसके उपरांत रात्रि 9 बजे तक भजन कीर्तन किए जाएंगे। शनिवार 16 मई को हवन पाठ के बाद पूर्णाहूति डाली जाएगी और उसके बाद भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बार 12 से 15 हजार लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर कमेटी के प्रबंधक पंकज धवन ने सभी भक्तजनों से शनि जयंती पर किए जा रहे इस आयोजन में भाग लेकर शनि देव का आशीवार्द प्राप्त करके भंडारे के माध्यम से प्रसाद ग्रहण करने का आहवान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।