{"_id":"697f1aeab76370b56e030b4e","slug":"video-mandi-balh-mla-inder-singh-gandhi-said-the-union-budget-2026-27-lays-a-strong-foundation-for-a-developed-india-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की मजबूत नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की मजबूत नींव
केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर चक्कर स्थित चक्र आस्था अस्पताल के सभागार में आयोजित 'बजट प्रस्तुतिकरण एवं मीडिया संवाद' कार्यक्रम में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत–2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, बड़े टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के सुधारीकरण, 20 नए जल मार्ग, केमिकल पार्क व खनिज कॉरिडोर, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना जैसे प्रावधान भारत की आर्थिक मजबूती को नई गति देंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश, जे एंड के उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए आपदा राहत, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे इन राज्यों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।