{"_id":"6889ee8c4b01e833d7080e72","slug":"video-mandi-bio-input-resource-center-opened-in-draman-village-of-gram-panchayat-chambi-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ग्राम पंचायत चांबी के द्रमण गांव में खोला गया जैव आदान संसाधन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ग्राम पंचायत चांबी के द्रमण गांव में खोला गया जैव आदान संसाधन केंद्र
विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत चांबी के द्रमण गांव में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जैव आदान संसाधन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र द्रमण गांव की प्रगतिशील किसान अंजू देवी और कृषि विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय किसान जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित हो रहे हैं। इस केंद्र का उद्देश्य पारंपरिक एवं स्थानीय बीजों, प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों का संरक्षण, संवर्धन तथा किसानों के बीच जैविक आदानों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है। खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने बताया कि अंजू देवी द्वारा संचालित इस जैव आदान संसाधन केंद्र में जयदेवी तथा फंगवास में बने क्लस्टरों के लिए सभी प्रकार की प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक उपलब्ध होंगें। जैव आदान संसाधन केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयुक्त बीज, जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत जैसे संसाधनों की जानकारी और उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति भी जैव आदान संसाधन केंद्र से प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक व खाद खरीद सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।