{"_id":"69b7c78a1b7271a1180eb347","slug":"video-mandi-illegal-parking-becomes-a-headache-in-dharampur-market-people-grapple-with-traffic-jams-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर बाजार में अवैध पार्किंग बनी सिरदर्द, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर बाजार में अवैध पार्किंग बनी सिरदर्द, जाम से जूझ रहे लोग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:34 PM IST
Link Copied
धर्मपुर बाजार में दुकानों के बाहर अवैध तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियों ने आम लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे वाहन अक्सर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक अपने वाहन सीधे दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। खासकर बाजार के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा लंबा जाम लग जाता है। जाम की स्थिति बनने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करना पड़ता है। कई बार पुलिस कर्मियों को वाहनों को हटवाने के लिए वाहन चालकों को ढूंढना पड़ता है, जिससे समय भी बर्बाद होता है और लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि बाजार में अवैध तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं जो नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए आने पर अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क के किनारे या दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या पैदा होती है, जिससे सभी को परेशानी होती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से सहयोग की भी अपील की है ताकि धर्मपुर बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।