Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Minister Jagat Singh Negi said Thank God Jairam Thakur came to his senses in time and then he went to Delhi
{"_id":"68823314c5eb7a10b70f517b","slug":"video-mandi-minister-jagat-singh-negi-said-thank-god-jairam-thakur-came-to-his-senses-in-time-and-then-he-went-to-delhi-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- शुक्र है जयराम ठाकुर को समय रहते अक्ल आ गई तब गए हैं दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- शुक्र है जयराम ठाकुर को समय रहते अक्ल आ गई तब गए हैं दिल्ली
बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को नाचन के चैलचौक स्थित अटल आदर्श विद्यालय गड़ाहरी के भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों से भवन को लेकर चर्चा की। इसके उपरांत मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नौनी औद्यानिकी विश्वविद्यालय के।औद्यानिकी एवम वानिकी कालेज थुनाग के बच्चों की कक्षाएं नौनी में चलाने में अभी दिक्कत है। जिनके लिए वे नाचन के गड़ाहरी इस भवन को।देखने आये हैं। उन्होंने कहा की बच्चों के हित में जो सही होगा सरकार वह करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जयराम बौखला गए हैं और गलत बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर का समय अब दिल्ली जाने का है और वे पिछले कल चले भी गए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि जय राम को समय रहते अक्ल आ गई है जिससे वह दिल्ली चले गए हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसे भी उन्हें दिल्ली ही जाना होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में नेगी ने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए जैसे ही एसओपी तैयार होगी पीड़ितों को सरकार पुनर्वास के लिए 7-7 लाख रुपये देगी। इन मौके पर सराज कांग्रेस के नेता विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।