{"_id":"6a0ae0cc9b9136c4280ca876","slug":"video-mandi-players-shine-in-hpca-under-16-championship-return-as-champions-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे
एचपीसीए द्वारा आयोजित की गई अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप को मंडी जिला की टीम ने जीत लिया है। विजेता बनकर लौटी टीम का मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष अजय राणा ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को क्लासिओ होटल में स्मृति चिन्ह और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। अजय राणा ने कहा कि मंडी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन मंडी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंडी जिला की टीम दो वर्ष पहले 2024 में अंडर-14 में विजेता रही थी। अब अंडर 16 में खिताब जीता है। मंडी जिला ने क्रिकेट में अच्छा परफार्म किया है। हालही में सीनियर टीम के 5 खिलाड़ी कैंप के लिए सिलेक्ट हुए हैं। यह मंडी और खिलाड़ियों के लिए उपलब्धि है। आने वाले समय में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यदा मैच आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। अजय राणा ने बच्चो के अभिभावकों, पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवीण सेन, रणजी खिलाड़ी मुकेश शर्मा, रणजी खिलाड़ी कौल सिंह ठाकुर, चीफ कोच चेतन ठाकुर, कोच मनीष गुप्ता, नेहा सैनी, हिमाचल की पहली नार्थ जोन प्लेयर कोच शकुन सैनी व सब सेंटरों के कोच को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व प्रिंसीपल अमिता राणा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के पदाधिकारी महेंद्र गोसामी, अभिनव गुलेरिया, गिरीश कपूर, तारा पंसारी, डॉक्टर अक्षय व सन्नी सिंह भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।