Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Municipal Corporation EVMs Under Double Security Cordons; Live Surveillance via CCTV; Vote Counting on the 31st.
{"_id":"6a0ac80c348ff741e10a9250","slug":"video-municipal-corporation-evms-under-double-security-cordons-live-surveillance-via-cctv-vote-counting-on-the-31st-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दोहरे सुरक्षा घेरे में नगर निगम की ईवीएम; सीसीटीवी से लाइव निगरानी, 31 को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दोहरे सुरक्षा घेरे में नगर निगम की ईवीएम; सीसीटीवी से लाइव निगरानी, 31 को होगी मतगणना
मंडी शहर की नगर निगम के लिए 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। पिछले कल नगर निगम मंडी में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ईवीएम के माध्यम से हुए इस मतदान की मतगणना 31 मई को की जाएगी। तब तक इन सभी ईवीएम को वल्लभ कॉलेज मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। डीसी मंडी सहित अन्य अधिकृत अधिकारी यहां समय-समय पर जाकर सारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम की सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इसके अलावा जिन शहरी निकायों में पिछले कल मतगणना हो चुकी है, वहां की ईवीएम मशीनों को भी सुरक्षा के बीच मंडी लाया जा रहा है और उन्हें भी स्ट्रांग रूम में आयोग के अगले आदेशों तक कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम मशीनों को दोहरे सुरक्षा घेरे में रखा गया है। अंदर रिजर्व पुलिस की तैनाती की गई है जबकि बाहर जिला पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। हर आने-जाने वाले अधिकृत अधिकारी की एंट्री हो रही है। जहां पर ईवीएम रखी गई हैं वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहां की लाइव फुटेज सीसीटीवी के माध्यम से दिखाई जा रही है। यदि किसी प्रत्याशी ने इसे देखना हो तो वह इसे देख सकता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।