{"_id":"69bb89e2fea60f508709c503","slug":"video-mandi-protest-against-smart-meters-demand-raised-to-save-mgnrega-as-well-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: स्मार्ट मीटर का विरोध, मनरेगा को भी बचाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: स्मार्ट मीटर का विरोध, मनरेगा को भी बचाने की उठी मांग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:00 AM IST
हयुण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध ने अब जोर पकड़ लिया है। हयुण महिला मंडल की पूर्व प्रधान मनीषा देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं व ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया और साथ ही मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को बचाने की जोरदार मांग उठाई। इस दौरान आयोजित बैठक में मनीषा देवी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से आम जनता, विशेषकर गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि प्रीपेड सिस्टम लागू होने से लोगों को पहले ही बिजली का भुगतान करना पड़ेगा, जिससे दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों के लिए कठिनाई और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश परिवार ऐसे हैं जो मनरेगा के माध्यम से ही अपने घर-परिवार का पालन-पोषण करते हैं। यदि मनरेगा कमजोर होता है या इसमें कार्य के अवसर कम होते हैं, तो इन परिवारों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीण महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार को स्मार्ट मीटर लगाने से पहले लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही मनरेगा के कार्यों को बढ़ाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सुनिश्चित हो सकें। बैठक में उपस्थित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार किया जाए और मनरेगा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।