{"_id":"68a6ff6a213f4f9cae0bc781","slug":"video-one-way-traffic-restored-for-both-directions-on-mandi-to-manali-four-lane-know-what-passengers-said-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वनवे ट्रैफिक बहाल, जानिए क्या बोले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वनवे ट्रैफिक बहाल, जानिए क्या बोले यात्री
किरतपुर-मनाली एनएच के मंडी से कुल्लू भाग में भारी बारिश व भूस्खलन के कारण फोरलेन मार्ग बार-बार बाधित होने के बावजूद इस मार्ग पर यातायात सुचारू करने में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय स्तर पर मंडी सदर एवं बालीचौकी के एसडीएम निरंतर वस्तुस्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के मंडी–कुल्लू भाग पर वनवे ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही मंडी से कुल्लू तथा कुल्लू से मंडी दोनों दिशाओं में केवल एक तरफा व्यवस्था के तहत ही संचालित की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि केवल जरूरी कार्य होने पर ही इस मार्ग पर यात्रा करें। उपायुक्त ने कहा कि मार्ग पर भूस्खलन की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मौसम व सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही घर से निकलें और अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करना सभी के हित में है। मेरठ जिले से कुल्लू सेब लेने आए नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण रात से जाम में फंसे हैं। यहां खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध होने से थोड़ी राहत मिली है। एक अन्य ट्रक चालक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह लेह जा रहे हैं। ट्रैफिक जाम के कारण यहां पंडोह के समीफ रूकना पड़ा है। यहां खाने की सुविधा है और इसके दाम भी ठीक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।