{"_id":"69abd2a3471ed0e53007ee54","slug":"video-painting-depicting-the-shivaratri-festival-sold-for-one-lakh-rupees-it-won-the-national-award-in-2022-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक लाख में बिकी शिवरात्रि महोत्सव को दर्शाती पेंटिंग, 2022 में इसी पेंटिंग को मिला था नेशनल अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख में बिकी शिवरात्रि महोत्सव को दर्शाती पेंटिंग, 2022 में इसी पेंटिंग को मिला था नेशनल अवॉर्ड
मंडी जिले के पैड़ी गांव निवासी चित्रकार प्रवीण रावत की शिवरात्रि महोत्सव को दर्शाती पेंटिंग एक लाख रुपये में बिकी है। पेंटिंग को मंडी शहर निवासी ने खरीदा है। बता दें, सीटी ऑफ गोल्ड के नाम से बनाई गई इस पेंटिंग को वर्ष 2022 में नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यही कारण है कि प्रवीण ने इस पेंटिंग की कीमत एक लाख रुपये निर्धारित की थी। प्रवीण ने बताया कि इस पेंटिंग में मंडी की शिवरात्रि का चित्रण किया गया है। इसमें देवी देवताओं और देवलुओं को ढोल-नगाड़ों के साथ दर्शाया गया है। प्रवीण ने बताया कि एक अन्य पेंटिंग में उन्होंने पुराने मिट्टी के फर्श को दर्शाने के लिए गाय के गोबर का भी इस्तेमाल किया है। प्रवीण ने बताया कि वह हिमाचली देव व लोक संस्कृति पर आधारित चित्रकारी करते हैं। एक पेंटिंग को बनाने में एक सप्ताह लग जाता है और उनकी यह पेंटिग्स 20 हजार से 1 लाख में आसानी से बिक भी रही हैं। मंडी जिला के पैड़ी गांव निवासी प्रवीण रावत बचपन से ही चित्रकारी के शौकीन हैं। युवा अवस्था में चित्रकारी ने प्रवीण को अपनी ओर ऐसे खिंचा की बीएससी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ फाइन आर्ट्स अकादमी में जाकर दाखिला ले लिया। तब से प्रवीण रावत अपने इस शौक को पैशन में बदलकर हिमाचली देव व लोक संस्कृति को कैनवास के जरिये लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। देव संस्कृति पर बनाई गई कुल्लू दशहरा को दर्शाती वैली ऑफ गॉड्स, देव मोहरे और हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती प्रवीन की अन्य पेंटिग्स को भी लोगों ने खूब सराहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।