{"_id":"6a1d90970113e283d1013c62","slug":"video-turmoil-in-congress-following-election-defeat-demands-for-champa-thakurs-resignation-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, चंपा ठाकुर के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, चंपा ठाकुर के इस्तीफे की मांग
नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा और कांग्रेस से जुड़े लाभ सिंह ने सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर संगठन की कार्यशैली और टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर संपन्न लोगों को चुनावी टिकट दिए गए, जिससे संगठन को नुकसान उठाना पड़ा। आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया और संगठन में संवाद की कमी रही। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से संगठन कमजोर हुआ है। वहीं लाभ सिंह ने आरोप लगाया कि जिला कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए नेतृत्व की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। दोनों नेताओं ने हाल ही में घोषित नगर निगम और जिला परिषद चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की हार के कारणों की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने जिला परिषद चुनाव लड़ने के चंपा ठाकुर के फैसले पर भी सवाल उठाए और इसे राजनीतिक रूप से गलत निर्णय बताया। प्रेस वार्ता में नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान से जिला संगठन में बदलाव करने तथा चंपा ठाकुर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।