{"_id":"69d3b8f1323afcf088039f46","slug":"video-two-day-meeting-of-the-bjp-state-executive-committee-begins-in-chhoti-kashi-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छोटी काशी में शुरू हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छोटी काशी में शुरू हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक
हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक सोमवार शाम से मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में शुरू हो गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर सहित तमाम सदस्य भाग ले रहे हैं। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का आभार जताने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी और इस संदर्भ में भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि बतौर स्टार प्रचारक प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब असम में जाकर लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। असम में जाकर लोगों को बोला जा रहा है कि हिमाचल में 250 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 1500 रूपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही झूठ सीएम ने बिहार में भी बोला था। वहां कांग्रेस 6 सीटों पर जाकर सिमट गई। अब असम का क्या हाल होगा इसका पता भी जल्द ही लग जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।