{"_id":"69d6453341343705a3075ae6","slug":"video-dharampur-nalwar-fair-womens-groups-and-self-help-groups-show-enthusiasm-in-sports-competitions-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर नलवाड़ मेला: महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर नलवाड़ मेला: महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस वर्ष महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों का विशेष दबदबा देखने को मिला। मेले के अंतिम दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अंतिम दिन म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़ और रस्सा कस्सी जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों की भारी भागीदारी रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि मटका फोड़ प्रतियोगिता में 58 महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह का परिचय दिया। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। म्यूजिकल चेयर में महिला मंडल धर्मपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल अप्पर डिडणु विजेता रहा, जबकि रस्साकशी में चकयाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। मेले के इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन का माहौल बनाया, बल्कि महिला सशक्तीकरण का भी सशक्त संदेश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश गुलेरिया ने बताया कि मेले के माध्यम से महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।