{"_id":"6a159ea49435c585cb0aa833","slug":"video-6976-percent-polling-in-20-panchayats-of-dharampur-block-next-phase-on-may-28-and-30-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर ब्लॉक की 20 पंचायतों में 69.76 प्रतिशत मतदान, 28 व 30 मई को अगला चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर ब्लॉक की 20 पंचायतों में 69.76 प्रतिशत मतदान, 28 व 30 मई को अगला चरण
पंचायतीराज चुनावों के प्रथम चरण के तहत धर्मपुर विकास खंड की 20 पंचायतों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पूरे दिन मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा गांवों में लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनावों के दौरान कुल 69.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा तथा आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई थीं, जिसके चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई और शाम तक मतदाता लगातार मतदान केंद्रों में पहुंचते रहे। महिलाओं, बुजुर्गों तथा युवाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बीडीओ बालम राम ने बताया कि पंचायत चुनावों के अगले चरण के तहत 28 मई को 19 पंचायतों तथा 30 मई को अन्य 19 पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।