{"_id":"6a154ed24be3a7caff0eedd6","slug":"video-workers-protest-outside-factory-over-pending-salaries-in-govind-nagar-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फैक्ट्री गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन; डेढ़ महीने से नहीं मिली तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फैक्ट्री गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन; डेढ़ महीने से नहीं मिली तनख्वाह
गोविंद नगर सीटीआई क्षेत्र स्थित डीपी कास्टिंग और हब शालीमार इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार को वेतन न मिलने पर विरोध जताया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले डेढ़ महीने से तनख्वाह नहीं मिली है।
बताया गया कि दोनों फैक्ट्रियों में करीब 100 मजदूर कार्यरत हैं। वेतन न मिलने से मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर सभी मजदूर फैक्ट्री गेट पर एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से वेतन देने की मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। अब आर्थिक तंगी बढ़ने के कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।
फैक्ट्री गेट पर मजदूरों की भीड़ लगने से इलाके में हलचल का माहौल रहा। मजदूरों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।