{"_id":"6a50c1e8ef5848b9c1032255","slug":"video-luhri-hydro-project-affected-families-protest-in-nither-over-pending-demands-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लंबित मांगों को लेकर नित्थर में गरजे लूहरी परियोजना प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लंबित मांगों को लेकर नित्थर में गरजे लूहरी परियोजना प्रभावित, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:26 PM IST
Link Copied
लूहरी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को नित्थर में प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में प्रभावितों ने रोजगार, मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की तथा नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रीना देवी ने कहा कि परियोजना निर्माण के दौरान किसानों की फसलें प्रभावित हुईं और कई मकानों में दरारें आईं, लेकिन देहरा और नित्थर पंचायत के प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे होने के बावजूद प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया। जिन लोगों की भूमि परियोजना में अधिग्रहित हुई, उन्हें न तो एकमुश्त राशि मिली और न ही रोजगार उपलब्ध कराया गया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
प्रभावितों ने मांग की कि जिन स्थानों का सर्वे पूरा हो चुका है, वहां शीघ्र मुआवजा जारी किया जाए। साथ ही रोजगार, प्रदूषण और अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए।
देवकी नंद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो परियोजना प्रभावित किसान आंदोलन को और तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।