{"_id":"6a0834b4ef9c58901e0613a2","slug":"video-people-of-kinnaur-outraged-over-racist-remarks-hold-protest-rally-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के किन्नौर के लोग, निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के किन्नौर के लोग, निकाली रोष रैली
जनजातीय जिले किन्नौर के लोग कांगड़ा के एक व्यवसायी की ओर से नस्लीय टिप्पणी करने पर भड़क गए हैं। इसे लेकर लोगों ने शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रोष निकाली। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। लोगों को आरोप है कि रिकांगपिओ में व्यवसाय करने वाले कांगड़ा के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर ऊपरी किन्नौर के लोगों को चीनी कहकर संबोधित किया था। शनिवार को लोग रामलीला मैदान की पार्किंग में एकत्रित हुए और पीएनबी तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। रैली की अगुवाई पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी सहित ने की। इस मौके पर हितेश नेगी ने कहा कि उनका रोष ऐसे लोगों के प्रति है जो जनजातीय जिले में रहकर यहां लोगों को अभद्र टिप्पणी करते हैं और जनजातीय नियमों, कानूनों को चुनौती देते हैं। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही दोहन जनजातीय लोगों का हो रहा है। ऐसे लोगों को एक संदेश देने के लिए जनजातीय लोगों की ओर से रोष प्रकट करना जरूर हो गया था। कहा कि बाहर से आने वाले लोग यहां व्यवसाय करें, लेकिन यहां पर रह स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।