{"_id":"699ed3262ff2c4420c0f9115","slug":"video-rampur-bushahr-abvps-strike-continues-for-the-second-day-over-pending-demands-of-the-college-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: कॉलेज की लंबित मांगों को लेकर एबीवीपी की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: कॉलेज की लंबित मांगों को लेकर एबीवीपी की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
एबीवीपी रामपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याएं नहीं सुलझी तो हड़ताल जारी रहेगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय मांगों और स्थानीय मुद्दों को लेकर हड़ताल दूसरी भी जारी रही। छात्र संघ चुनाव बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को तत्काल रूप से बंद करने और प्रदेश के विश्वविद्यालय एचपीयू/एसपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, पुराने स्कूलों को मर्ज और बंद करने वाले निर्णय को वापस लेने और रामपुर पुराने बस अड्डे से कॉलेज परिसर के मुख्य द्वार तक पैदल पथ का निर्माण करने सहित अन्य मांगों को लेकर इकाई लंबे समय से संघर्षरत हैं। बावजूद इसके सरकार, विश्वविद्यालय और प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो भूख हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।