{"_id":"69e76b2183c637af110ed470","slug":"video-rampur-bushahr-bike-tipper-collision-near-juri-two-youths-injured-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: ज्यूरी के पास बाइक और टिप्पर से भिड़ंत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: ज्यूरी के पास बाइक और टिप्पर से भिड़ंत, दो युवक घायल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:48 PM IST
Link Copied
नेशनल हाईवे पांच पर ज्यूरी के पास बाइक और टिप्पर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गहरी चोटें आई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी के पास किन्नौर से ज्यूरी की ओर जा रही बाइक सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घायलों को ज्यूरी पीएचसी पहुंचाया, जहां से रामपुर रेफर कर दिया। इसके बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान हिमांशु नेगी (17) पुत्र टेक चंद काचे निचार किन्नौर और उसके साथ बैठे आयुष पुत्र लखनपाल काचे निचार किन्नौर के रूप में हुई है। ज्यूरी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।