सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr BJP leader Kaul Singh Negi said that the Finance Minister has presented a budget focused on the upliftment of the poor youth and women

Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी बोले- वित्त मंत्री ने पेश किया गरीब, युवा और महिला उत्थान वाला बजट

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:50 PM IST
Rampur Bushahr BJP leader Kaul Singh Negi said that the Finance Minister has presented a budget focused on the upliftment of the poor youth and women
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भाजपा सरकार का नवां बजट पेश किया। रामपुर भाजपा ने इसे देश को आत्मनिर्भर, मजबूत, समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करने वाला बजट करार दिया है। रविवार को रामपुर के डकोलढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का आम बजट सुना। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बजट सुना और इसे गरीब, युवा और महिला उत्थान सहित देश को आगे ले जाने वाला बजट बताया। बजट सत्र के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में कौल सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की वित्त मंत्री ने पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किए गए बजट को पेश किया है। मोदी सरकार के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नए भारत, नए दृष्टिकोण और नई कार्य संस्कृति के प्रतीक में इस बजट को देखा जा रहा है। बजट में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करना तीन प्रमुख कर्तव्यों को इस बजट में शामिल किया गया है। घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना इस बजट का लक्ष्य है। भारत आने वाले समय में ग्लोबल बायो फार्मा हब बनने जा रहा है। बायो फार्मा शक्ति परियोजना के लिए दस हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोटापा, कैंसर, हृदय रोगों सहित सात तरह के रोगों की रोकथाम के लिए शुरुआती तौर पर उनकी स्क्रीनिंग और शुरुआती तौर पर ही उनकी रोकथाम का विशेष प्रावधान किया जाएगा। प्रत्येक जिला के अस्पतालों में 50 प्रतिशत क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे। आधारभूत ढांचे का विकास, पशु चिकित्सा और कृषि क्षेत्र के लिए नई पहल की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए नई नीति बनाई जाएगी। खेलो इंडिया मिशन को मजबूत किया जाएगा, ताकि खेल के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी, जिससे बुनकरों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा। बालिका शिक्षा को सशक्त करने के लिए हर जिले में एक-एक कन्या छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। कौल ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत की नींव पहले ही रख चुकी है और सरकार का यह बजट लोक लुभावना नहीं, बल्कि सुधारों का बजट है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, केवल राम बुशैहरी, राम मूर्ति, दिनेश खमराल, तिलक राज, यशपाल झाई, हेमराज, वीना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, गैस कटर से सरिए काटकर निकाला बाहर

01 Feb 2026

Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य

01 Feb 2026

लखनऊ में आईआईएम और समाज कल्याण की ओर से सिटी रन का आयोजन, गोमती नगर के लोहिया पार्क से हुई शुरू

01 Feb 2026

कोहरे से ढकी हुई राजधानी लखनऊ की सुबह, ठंड भी बढ़ी

01 Feb 2026

Sawai Madhopur News: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे रणथंभौर, टाइगर सफारी का लिया आनंद

01 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: माघी पूर्णिमा पर चन्द्रमा, बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

01 Feb 2026

VIDEO: आगरा में आयोजित आर्य महासम्मेलन में जुटे आर्यजन

01 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

31 Jan 2026

VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

31 Jan 2026

VIDEO: औद्योगिक इकाइयों में मिलीं गंभीर पर्यावरणीय अनियमितताएं

31 Jan 2026

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Jan 2026

शपथ ग्रहण समारोह में जुटी महिलाएं, VIDEO

31 Jan 2026

भारतीय पाक कला संस्थान के छात्रों ने भारत पर्व में जीता दिल, व्यंजनों का स्वाद चखने उमड़ी भीड़

31 Jan 2026

रणजी ट्रॉफी: फरीदाबाद के धीरू सिंह 22 रन पर आउट, हरियाणा को 188 रनों से मिली हार

31 Jan 2026

लंबे समय से खाली पद भरे गए, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बॉटनी के शिक्षक नियुक्त

31 Jan 2026

फरीदाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान गिरने के साथ बारिश की भी संभावना

31 Jan 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में फरीदाबाद के छात्रों का जलवा, मॉडलों ने खींचा सबका ध्यान

31 Jan 2026

मतदाताओं की हर समस्या समाधान व जल्द नोटिस देकर नाम जोड़ने के निर्देश

31 Jan 2026

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, पं. आकाश बोले- संकट में दो मदद करे, वही सच्चा मित्र

31 Jan 2026

ठंड से बढ़े ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी, न्यू पीएचसी में मरीजों की भीड़

31 Jan 2026

थाने में पति गिड़गिड़ाता रहा, तीन बच्चों की मां 18 साल के प्रेमी के साथ गई

31 Jan 2026

भैंस चोरी कर बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 Jan 2026

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में दो लोग घायल, हैलट अस्पताल रेफर किया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कूड़ा घर के सामने लगा कूड़े का अंबार

31 Jan 2026

VIDEO: डायट में हुई विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

31 Jan 2026

Bihar News: आस्था के मेले में लूट! उमानाथ धाम में श्रद्धालुओं से खुलेआम अवैध वसूली, पुलिस ने संभाला मोर्चा

31 Jan 2026

Khandwa: एमपी और गुजरात सरकार ने किया एमओयू, स्टैचू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज

31 Jan 2026

कानपुर: सिद्धनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पड़ा कूड़ा

31 Jan 2026

कानपुर: गुरु हर राय साहब का 396वें पावन प्रकाश पर्व मनाया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कोहरे के कारण ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे कंडक्टर और ड्राइवर

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed